उत्तर प्रदेश की जनता को तगड़ा झटका, 1 अप्रैल से महंगी हो जाएगी ये चीज

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

उत्तर प्रदेश॥ राज्य में एक अप्रैल से नया आबकारी सत्र (New excise session) शुरू हो जाएगा। इस नये सत्र में उत्तर प्रदेश में बीयर, देसी और अंग्रेजी दारू के नए दाम लागू हो जाएंगे। नए आबकारी सत्र में एक अप्रैल से बीयर सस्ती होने जा रही है तो वहीं देसी और विदेशी शराब महंगी हो जाएगी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने अप्रैल से दूसरे देश से आने वाली विदेशी शराब, स्कॉच वाइन और वोडका जैसे ब्रांड की परमिट फीस बढ़ा दी है। अब 600 रुपए से अधिक के एक्स कस्टम बॉण्ड मूल्य की शराब की परमिट फीस में बढ़ोतरी कर दी गई है। योगी सरकार के इस नई पॉलिसी के बाद एक्साइज विभाग ने बताया कि एक अप्रैल से यूपी में बीयर के दाम घट जाएंगे और देसी और अंग्रेजी दारू के दाम में इजाफा देखने को मिलेगा।

बीयर इसलिए हो जाएंगी सस्ती

उत्पाद शुल्क विभाग के अनुसार बीयर के दाम में 10 से 30 रुपये तक कमी आ सकती है। अगर बीयर की एक केन 31 मार्च 2021 तक 130 रुपये में मिलती है तो 1 अप्रैल 2021 से इस केन की कीमत 110 रुपये होने की संभावना है। वहीं देसी शराब के 200 मिली लीटर के पैक पर 5 रुपए बढ़ जाएंगे। ये पैक अब 80 की बजाय 85 रुपए में मिल सकता है।


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !