उप्र: कोरोना के 1,230 नये मामले, सक्रिय मामलों की संख्या 9,848 पहुंची

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

लखनऊ: प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नये मामलों की वृद्धि का सिलसिला जारी है।राज्य में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना संक्रमण के 1,230 नये मामले सामने आये हैं। इस वजह से सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 9,848 हो गई है। संक्रमण से अब तक 8,811 लोगों की मृत्यु हुई है।

अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को बताया कि राज्य में कल एक दिन में कुल 67,443 सैम्पल की जांच की गयी। होली के त्यौहार की वजह से इसमें कुछ गिरावट आई थी। एक-दो दिन में इसे फिर से सवा लाख के ऊपर कर सामान्य दिनों की तरह कर लिया जाएगा। वहीं प्रदेश में अब तक कुल 3,47,98,213 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों में से 6,269 लोग होम आइसोलेशन और 273 मरीज निजी चिकित्सालयों में भर्ती हैं।

शेष मरीज सरकारी अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 5,98,535 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। राज्य में संक्रमण बढ़ने पर सर्विलांस के कार्य में भी तेजी लाई गई है। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,88,515 क्षेत्रों में 5,15,545 टीम दिवस के माध्यम से 3,16,28,074 घरों के 15,34,75,302 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !