बरेली से आए मिथ्याछाप टॉफी, नमकीन, कचरी के नमूने भरे

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

 

बरेली से आए मिथ्याछाप टॉफी, नमकीन, कचरी के नमूने भरे


लखीमपुर खीरी। होली के मद्देनजर चलाए जा रहे अभियान में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बरेली की एक फर्म से भेजी गई मिथ्याछाप खाद्य पदार्थों से भरी पिकअप पकड़ ली। टीम ने लड्डू, टॉफी, नमकीन कटोरी, नमकीन कचरी समेत पांच नमूने लिए हैं। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बेहजम, निघासन, सिंगाही में 150 किलोग्राम रंगीन कचरी नष्ट कराई है।
अभिहित अधिकारी कौशलेंद्र शर्मा के नेतृत्व में टीम लालपुर बैरियर पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी एक पिकअप में खाद्य पदार्थों को देख गाड़ी रोकी गई। टीम के मुताबिक, अंबे शक्ति फूड्स बरेली द्वारा खुशी ट्रेडर्स महेवागंज को भ्रामक लेबल व मिथ्याछाप टॉफी, नमकीन कचरी भेजी जा रही थी। टीम ने दो पैक्ड लड्डू, टॉफी, नमकीन कटोरी, नमकीन कचरी के नमूने भरे।
अभिहित अधिकारी ने बताया कि लड्डू पर वेजेटेरियन एग जैसा भ्रामक लेबल लगाया हुआ है। बैच नंबर भी मिसप्रिंट है। इसके लिए फर्म के खिलाफ लेबल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। महेवागंज से मावा, रामापुर से रिफाइन्ड सोयाबीन तेल, निघासन से पेड़ा व रंगीन कचरी, सिंगाही से खोया व रंगीन कचरी, बेहजम से वनस्पति व गुलाब जामुन मिक्स पाउडर, सुडा पलिया से रिफाइंड तेल समेत कुल 14 नमूने भरे गए हैं।
बेहजम में फुटकर कचरी विक्रेता के वहां से 30 किलोग्राम रंगीन कचरी, सिंगाही में 80 किलोग्राम और निघासन में 40 किलोग्राम कुल 150 किलोग्राम रंगीन कचरी नष्ट कराई गई। दौरान होली अभियान में अब तक कुल 54 नमूने संग्रहीत किए जा चुके हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !