Coronavirus Return: देश में कोरोना महामारी के दूसरे चरण के आने के बाद संक्रमण के मामलों मे तेजी दर्ज की गई है. ऐसे मे देश के कुछ राज्यों जैसे महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, गुजरात, मध्यप्रदेश में कोरोना के नए मामलों की संख्या में यकायक तेजी देखने को मिल रही है. इस बाबत प्रशासन व राज्य सरकारों द्वारा कई प्रयास किए जा रहे हैं बावजूद इसके कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है. Also Read - Covid 19 Cases in Maharashtra: 6 दिन और महाराष्ट्र में कोरोना विस्फोट, जानें महाराष्ट्र में कितना बुरा हाल
अगर देश में कोरोना के हालिया आंकड़ों की बात करें तो बीते 24 घंटे में देश में 62,258 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 30,386 लोग इलाज से ठीक हो गए हैं. बता दें कि मात्र 24 घंटे में कोरोना के कारण 291 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अबतक कोरोना से कुल 1,19,08,910 लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं देश में 4,52,647 कोरोना के एक्टिव मामले हैं. देश में फिलहाल 1,12,95,023 लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है. कोरोना महामारी के कारण 1,61,240 लोगों की मौत हो चुकी है. Also Read - महाराष्ट्र के इस शहर में होली और शब-ए-बारात समारोहों पर लगी पाबंदी, पांच से अधिक लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं
बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले फिर से देखने को मिल रहे हैं. मात्र 6 दिनों के अंदर महाराष्ट्र में 1 लाख 80 हजार से ज्यादा संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं. वहीं इस बीच 608 लोगों को मौत की पुष्टि की गई है. बता दें महाराष्ट्र के लिए यह सप्ताह काफी खराब रहा है. साथ ही कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों के कारण राज्य सरकार की चिंता भी बढ़ चुकी है. बता दें कि इस कारण देशभर में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया को अब तेज किया जा रहा है.