Gold Price Today: सोने के दाम 13 हजार रुपये से ज्‍यादा गिरकर 44 हजार रुपये के नीचे आए, देखें 10 ग्राम के नए भाव

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
नई दिल्ली. भारतीय बाजारों में सोने की कीमतों में गिरावट का दौर लगातार जारी है. दिल्ली सर्राफा बाजार में आज यानी 31 मार्च 2021 को सोने के भाव (Gold Price Today) में 188 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई. कई दिन से चल रही उठापटक के बीच गोल्‍ड के दाम आज 44,000 रुपये के नीचे पहुंच गए. वहीं, चांदी के दाम (Silver Price Today) में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 44,113 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी 63,212 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों (International Markets) में आज गोल्‍ड की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी के भाव जस के तस रहे.

सोने की नई कीमतें (Gold Price, 31 March 2021) - दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के भाव में 118 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई. राजधानी दिल्ली (Delhi) में 99.9 ग्राम शुद्धता यानी 24 कैरेट सोने का नया भाव अब 43,925 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. इससे पहले कारोबारी सत्र में सोना 44,113 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.
वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव आज गिरकर 1,684 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. दिल्‍ली सर्राफा बाजार में सोना 7 अगस्‍त 2020 के सर्वोच्‍च स्‍तर 57,008 रुपये से 13,083 रुपये प्रति 10 ग्राम घट चुका है.

चांदी की नई कीमतें (Silver Price, 31 March 2021) - चांदी की कीमतों में आज 771 रुपये प्रति किग्रा की गिरावट दर्ज की गई. दिल्‍ली सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी के दाम घटकर 62,441 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए. अंतरराष्‍ट्रीय बाजार (International Market) में आज चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और ये 24.09 डॉलर प्रति औंस पर रही. दिल्‍ली सर्राफा बाजार में चांदी अगस्‍त 2020 के सर्वोच्‍च स्‍तर 77,840 रुपये से 15,399 रुपये प्रति किग्रा गिर चुकी है.

क्‍यों आई गोल्‍ड में गिरावट - एचडीएफसी सिक्‍योरिटीज के सीनियर एनालिस्‍ट तपन पटेल के मुताबिक, अमेरिकी अर्थव्‍यवस्‍था में सुधार की उम्‍मीदों के बीच डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी के कारण भारतीय सर्राफा बाजारों में गोल्‍ड की कीमतें गिर रही हैं. आज रुपया डॉलर के मुकाबले 20 पैसा गिरकर 73.58 के स्‍तर पर खुला. डॉलर की मजबूती के बीच न्‍यूयॉर्क के कमोडिटी एक्‍सचेंज में लोगों ने मौजूदा कीमतों पर जमकर बिकवाली की.

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !