Kisan agitation : किसान संगठनों के बाजार बंद को लेकर कसी कमर, प्रशासन भी अलर्ट Aligarh news

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
Kisan agitation : किसान संगठनों के बाजार बंद को लेकर कसी कमर, प्रशासन भी अलर्ट Aligarh news

अलीगढ़, जेएनएन : संयुक्त किसान मोर्चा के शुक्रवार को भारत बंद के आह्वान पर किसान संगठन बंद का एलान किया है। तहसील स्तर पर किसान नेताओं के नेतृत्व में टीमें गठित कर दी हैं। वहीं, इंटरनेट मीडिया के माध्यम से बाजार, मंडी बंद रखने की अपील की जा रही है। उधर, बंद के आह्वान को लेकर प्रशासन भी चौकस है।

चार माह से चल रहा आंदोलन

कृषि कानून विरोधी आंदाेलन के चार माह पूरे होने पर संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद का आह्वान किया था। मोर्चा के संयोजक शशिकांत ने बताया कि मोर्चा में शामिल तमाम किसान संगठनों ने इस पर सहमति दी। इनके अलावा मजदूर संगठन, छात्र संगठन, बार संघ, कुछ राजनीतिक दल भी सहयोग कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि बंद सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक रहेगा। इस दौरान सभी दुकानें, मॉल, बाजार, संस्थान बंद रखे जाएंगे। सड़क व रेलवे ट्रैक जाम किया जाएगा। एंबुलेंस व अन्य आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सेवाएं बंद रखी जाएंगी। भारत बंद के दौरान आमजन को परेशानी न हो इसके लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए है। एंबुलेंस, बरातियों के वाहनों को नहीं रोका जाएगा। बंद के दौरान फंसे यात्रियों के खाने-पीने का बंदोबस्त किया जाएगा। मंडियां भी बंद रहेंगी। किसानों से अपील है कि वह मंडियों में न जाएं। सरकार से मांग है कि कृषि कानूनों को रद्द किया जाए, एमएसपी व खरीद पर कानून बने, किसानों पर किए सभी मुकदमे, बिजली बिल और प्रदूषण बिल वापस हों, डीजल-पेट्रोल और गैस की कीमतें कम की जाएं, प्राइवेट मंडियां बंद हों, श्रम कानून वापस लिए जाएं।

इनका कहना है

किसान आंदोलन को लेकर पुलिस- प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। सभी तहसील व शहरी क्षेत्रों में मजिस्ट्रेटों को अलर्ट कर दिया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स लगाई गई है। क्षेत्रीय मजिस्ट्रेटों की किसान नेताओं से भी बातचीत चल रही है।


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !