UP Gold Rate Today, 26 March: सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, खरीदने का मौका, जानिए रेट

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
UP Gold Rate Today, 26 March: लखनऊ के सर्राफा बाजार (Lucknow Sarrafa Association) में शुक्रवार को सोने और चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई. होली से पहले लोगों के लिए सोना चांदी खरीदने का मौका है. सोने के भाव में 200 रुपए की गिरावट हुई, वहीं चांदी 500 रुपए टूटी. शुक्रवार को लखनऊ में सोने का बेस रेट 46100 रुपए प्रति दस ग्राम रहा. वहीं 24 कैरेट सोने का भाव 47100 रुपए रहा, गुरुवार को ये 47,300 रुपए प्रति 10 ग्राम था. इसी तरह से चांदी का भाव 67000 रुपए रहा, जो गुरुवार को 67500 था.

बता दें इससे पहले बुधवार को सोने के भाव में 100 रुपए की तेजी देखने को मिली थी. इसके बाद गुरुवार को सोने का बेस भाव (Gold Base Price) 46,300 रुपए रहा.
24 कैरट सोने का भाव 47,300 रुपए प्रति 10 ग्राम था. एक किलोग्राम चांदी का रेट सर्राफा बाजार में 67,500 रुपए रहा. मंगलवार को भी लखनऊ के सर्राफा बाजार में चांदी का भाव इतना ही था.

ज्यादातर सोने की ज्वैलरी 22 कैरेट में बनती है. इसी के आधार पर ज्वैलरी की कीमत भी तय होती है. 22 कैरेट गोल्ड ज्वैलरी की कीमत गुरुवार को 45800 रुपए रही, जो शुक्रवार को 200 रुपए टूटकर 45600 रही. वहीं 18 कैरट की गोल्ड ज्वैलरी जो गुरुवार को 41,700 रुपए थी, वो शुक्रवार को 41500 पर आ गई. इसी तरह गोल्ड ज्वेलरी के एक्सचेंज रेट की बात करें तो 22 कैरट के लिए 43600 और 18 कैरट के लिए 39500 रहे.

जानिए कैसे तय होती है सोने के गहनों की कीमतगौरतलब है कि सोने की बाजार कीमत सोने की शुद्धता, मेकिंग चार्ज, सोने का वजन और जीएसटी के आधार पर तय होती है. गहने की कीमत एक ग्राम सोने की कीमत, सोने के गहने का वजन, मेकिंग चार्ज प्रति ग्राम और जीएसटी के आधार पर निकाली जाती है. इतना ही नहीं सोने की ज्वैलरी खरीदने पर इसकी कीमत और मेकिंग चार्ज पर 3 फीसद का गुड्स एंड सर्विसक्स (GST) टैक्स भी लगता है.

सोने और चांदी का भाव (लखनऊ- 26 मार्च, 2021)

सोना

24 कैरेट - 47100 रुपए (प्रति 10 ग्राम)

22 कैरेट - 41500 रुपए (प्रति 10 ग्राम)

चांदी- 67000 रुपए (एक किलो)

ज्वेलरी

22 कैरेट- 43600

18 कैरेट- 39500

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !