जियो के बाद इस कंपनी ने मचाया तहलका,महज 180 रुपये से कम में पाएं बंपर डेटा के साथ ₹2 लाख का Life Insurance

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
जान्हवी कपूर

नई दिल्ली: अगर आप एयरटेल के ग्राहक हैं और आप बेहद ही सस्ते प्लान की तलाश में हैं तो आपके पास काफी अच्छा मौका है। क्योंकि एयरटेल के पास मात्र 19 रुपये वाला प्लान मौजूद है। इसमें ग्राहकों को 200 MB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी रही है। हालांकि एयरटेल कंपनी के पास और भी कई सस्ते प्लान्स मौजूद हैं,जिसमें ग्राहकों को Bharti AXA की तरफ से 2 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस दिया जा रहा है। तो आईये आपको बताते हैं इन शानदार प्लान्स के बारे में विस्तार से।

Airtel का 19 रुपये वाला प्लान 

एयरटेल का 19 रुपये वाला प्लान 2 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। यानी एयरटेल यूजर्स इस प्लान का लाभ  सिर्फ और सिर्फ 2 दिनों तक उठा सकते हैं। इस प्लान में एयरटेल के ग्राहकों को 200MB डेटा के साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। बता दें कि इस प्लान को ‘Truly Unlimited’ कैटेगरी में रखा गया है। हालांकि इस प्लान में डेटा और कॉलिंग के अलावा अन्य किसी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई जा रही हैं। 

Airtel का 48 रुपये वाला प्लान 

एयरटेल के इस प्लान में ग्राहकों को 3 GB हाई स्पीड डेटा दिया जा रहा है। एयरटेल का 48 रुपये वाला प्लान  28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। चूंकि यह एक डेटा ऐड-ऑन पैक है इसलिए इस प्लान में एयरटेल यूजर्स को डेटा के अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS जैसी सुविधाएं नहीं दी जा रही है। 

Airtel का 179 रुपये वाला प्लान 

एयरटेल का 179 रुपये वाला प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें ग्राहकों को Bharti AXA की तरफ से 2 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस दिया जा रहा है। इसके अलावा इस प्लान में कुल 2GB डेटा के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग दी जा रही है। प्लान में 300 फ्री एसएमएस भी ग्राहकों को मिलते हैं। प्लान में मिलने वाले अगर अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें एयरटेल एक्सट्रीम ऐप और विंक म्यूजिक का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।

Tags

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !