सिक्किम, असम, बिहार और पश्चिम बंगाल में 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके, PM मोदी ने मुख्यमंत्रियों से की बातचीत

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
नई दिल्ली. असम, बिहार और पश्चिम बंगाल में सोमवार को भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर ऑफ सेसिमोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई. रात आठ बज कर 49 मिनट पर आए भूकंप का केन्द्र भारत-भूटान सीमा के पास 10 किलोमीटर की गहराई में था. एक अधिकारी ने बताया कि लोग डर कर घरों से बाहर निकल आए, लेकिन सिक्किम में जानमाल को कोई नुकसान होने की सूचना नहीं मिली है.

उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग, धूपगुड़ी (जलपाईगुड़ी), सिलिगुड़ी, कूचबिहार, रायगंज और बिहार के पूर्णिया जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए. यह पूछे जाने पर कि क्या भूकंप के बाद और हल्के झटके आने की आशंका है, अधिकारी ने कहा ,''आमतौर पर छह की तीव्रता से कम वाले भूकंप आने के बाद इस तरह के झटके नहीं आते हैं....'' इसबीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वी भारत में आए भूकंप के चलते हुए नुकसान का जायजा ले रहे हैं.


उन्होंने बिहार, असम और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों से भी बात की है. सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी.

पीएम मोदी ने लिया हालातों का जायजा
सूत्रों ने बताया, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूकंप के चलते हुए नुकसान का जायजा ले रहे हैं. वह सभी चार प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर रहे हैं. वह बिहार, असम और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों से बात कर चुके हैं.''पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फोन करके उनका हाल चाल जाना क्योंकि बनर्जी सिलिगुड़ी में ही हैं.

नेपाल, भूटान और बांग्लादेश में भी महसूस किए गए झटके
वहीं भारत के कुछ राज्यों के अलावा नेपाल के पूर्वी हिस्से, भूटान और उत्तरी बांग्लादेश में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये. नेपाल के माई रिपब्लिका अखबार के मुताबिक, भूकंप के चलते जानमाल को किसी तरह का नुकसान होने की सूचना नहीं है.

अखबार के मुताबिक, भूकंप के तेज झटके महसूस होने के बाद नेपाल के पूर्वी जिलों में भारी संख्या में लोग घरों से बाहर निकल आए. वहीं, ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप के झटके उत्तरी बांग्लादेश के पंचगढ़ में भी महसूस किए गए, जिसके चलते लोग घरों से बाहर भागे.

पंचगढ़ की उपायुक्त सबीना यास्मीन ने कहा कि उन्हें अब तक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है. भूकंप के झटके कथित तौर पर चीन के कुछ हिस्सों में भी महसूस किये गये.

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !