दीया मिर्जा ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी, खूबसूरत तस्वीर शेयर करके दी जानकारी

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने खूबसूरत तस्वीर शेयर करके अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। दीया ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वो पिंक कलर की फ्लोरल ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। दीया मॉलदीव में बीच के किनारे हैं। सूरज के साथ दीया की ये तस्वीर बेहद प्यारी है। तस्वीर शेयर करते हुए दीया ने बेहद प्यारा मैसेज भी लिखा है।

दीया मिर्जा ने बिजनसमैन और इन्वेस्टर वैभव रेखी के साथ 15 फरवरी को शादी रचाई थी। दीया और वैभव ने दूसरी बार शादी की थी। इससे पहले उनकी शादी साहिल संघा संग हुई थी। दीया और साहिल की शादी को चार साल हुए थे, तब उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया, उनका रिलेशिप 11 साल लंबा था। 2019 में दीया और साहिल अलग हो गए थे। वहीं, वैभव जानी-मानी योगा इंस्ट्रक्टर सुनैना रेखी के पति थे। वैभव की एक बेटी भी है।

Tag Mumbai, Trending,, Diya Mirja, 

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !