बोकारो के लिए उपलब्धियों से भरा वित्तीय वर्ष

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

बोकारो : एक ओर जहां वैश्विक महामारी से पूरी दुनिया अब तक दो चार हो रही है, तो गत वित्तीय वर्ष बोकारो स्टील के लिए उपलब्धियों से भरा वर्ष रहा है।

कंपनी ने बाधाओं पर जीत हासिल कर उत्पादन में कई नए रिकॉर्ड बनाए। गत वर्ष नई प्रणालियों एवं सुविधाओं की कमीशनिग के साथ उत्पादन प्रक्रियाओं में बेहतरी के लिए कई नए प्रयास किए गए। पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न आयामों में बेहतरी के प्रयासों के लिए बीएसएल को ग्रीनटेक एनवायरनमेंट एक्सलेंस अवॉर्ड और नेशनल वॉटर इनोवेशन अवॉर्ड जैसे राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। नए एसएमएस के आधुनिकीकरण एवं विस्तारीकरण के लिए मार्च महीने में इनवायरमेंट क्लियरेंस मिलना भी बीएसएल के लिए एक बड़ी उपलब्धि रही।


वर्ष 2020-21 में बोकारो स्टील प्लांट ने एचआर प्लेट एवं एचआर शीट के उत्पादन में वर्ष 2019-20 की तुलना में 2.6 फीसद बढ़ोत्तरी तथा सीआरएम-3 से सीआर सेलेबल के उत्पादन में विगत वर्ष की तुलना में 1.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की। बीएसएल ने गत वर्ष ब्लास्ट फर्नेस-एक से हॉट मेटल उत्पादन, सीआर क्वाइल फॉर सेल तथा ग्रेंयुलेटेड स्लैग उत्पादन में नये वार्षिक रिकॉर्ड बनाए। इनके अलावा तीन फर्नेस परिचालन से हॉट मेटल उत्पादन, आधुनिकीकरण के उपरांत एचआर क्वाइल का उत्पादन, ग्रेंयुलेटेड स्लैग उत्पादन, ग्रॉस सिटर उत्पादन, पीएलटीसीएम, बैंक एवं एसपीएम से उत्पादन, सीआर सेलेबल उत्पादन आदि में सर्वश्रेष्ठ मासिक प्रदर्शन रहा। इसी प्रकार बीएसएल में कई नए तिमाही व छमाही उत्पादन रिकॉर्ड बने, जबकि सीआरएम-एक, दो और तीन से सीआर सेलेबल तथा सीआरएम-तीन से सीआर क्वाइल फॉर सेल में गत वर्ष अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन रिकॉर्ड दर्ज किया गया।

वित्तीय वर्ष 2020-21 में बीएसएल ने चीन सहित कई देशों को तीन लाख टन से अधिक इस्पात निर्यात की, जबकि यूरोपीय बाजार में इटली को पहली बार सी आई मार्क सर्टिफिकेशन के साथ 12436 टन इस्पात आपूर्ति करने का गौरव भी प्राप्त किया। बीएसएल ने एनएचएआइ से एमओयू कर सड़क निर्माण परियोजनाओं में फ्लाई ऐश के उपयोग की पहल भी की। ज्ञातव्य है कि अब तक बीएसएल ने एनएचएआई को 1,70,000 क्यूबिक मीटर फ्लाई ऐश की आपूर्ति कर दी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !