दुस्साहस : रेप पीड़िता को मैसेज भेजकर दी धमकी

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र में अगवा कर छात्रा से किये गये दुष्कर्म के मामले में आरोपित उज्जवलकांत को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। लिहाजा, आरोपित ने पीड़िता के मोबाइल पर मैसेज भेजकर तरह-तरह की धमकी दिया है। इस मामले की शिकायत पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से की है। साथ ही आरोपित को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है।

पुलिस के अनुसार आरोपित ने अपने किसी रिश्तेदार के नंबर से मैसेज भेजा है। इसके बाद मोबाइल को स्विच ऑफ कर दिया है। मैसेज मिलने के बाद पीड़ित परिवार सहमा हुआ है। वहीं महिला थाने की पुलिस आरोपित के किराये वाले घर के आसपास छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपित मूलरूप से छपरा का रहने वाला है जो पटना के रामकृष्णा नगर में रहता है।


लेकिन घटना के बाद से ही वह फरार है। बता दें कि रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र में बीते 12 मार्च को एक नाबालिग लड़की के साथ अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। आरोपित उज्जवलकांत ने नाबालिग को किडनैप कर कार पर बैठा लिया और अपने साथ अन्य दोस्त को कार पर बैठा लिया था। इसके बाद चार दिन बाद नाबालिग को उसके घर पर छोड़कर फरार हो गया था। इसके बाद परिजनों ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

Tags

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !