चार दिन हाईकोर्ट बंद, मुकदमों का दाखिला भी नहीं

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

प्रयागराज। विधि संवाददाता

इलाहाबाद हाईकोर्ट को कोरोना संक्रमण के प्रकोप के कारण चार दिन के लिए बंद कर दिया गया है। प्रयागराज व लखनऊ खंडपीठ में इस दौरान नए मुकदमों का दाखिला भी नहीं होगा। 26 अप्रैल को वर्चुअल सुनवाई में केवल अतिआवश्यक मुकद्दमे ही सुने जाएंगे। कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति संजय यादव ने यह निर्णय कोरोना प्रकोप की निगरानी कमेटी के प्रस्ताव पर कोरोना संक्रमण को ब्रेक देने के लिए लिया है।

निबंधक प्रोटोकॉल आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 20, 22, 23 व 24 अप्रैल को पूरी तरह से हाईकोर्ट बंद रहेगा। सीएमओ प्रयागराज व लखनऊ को कोरोना दवा व ऑक्सीजन गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया है।


Tags

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !