Lakhimpur Kheri : 18 और नए कोरोना संक्रमित मिले

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
लखीमपुर खीरी। शुक्रवार को जनपद में 18 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लैब से कुल 414 रिपोर्ट प्राप्त हुई, जो सभी निगेटिव हैं। इसके अलावा आठ अन्य लैब व 10 एंटीजेन से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। तहसील मितौली के कस्बा मितौली में एक, ओदरहा में एक, तहसील सदर के गोविंदनगर सलेमपुर में एक, टीचर्स कॉलोनी में एक, मवाइया ओदरहना में एक, सलेमपुर कोन में एक, भानपुर में एक, फत्तेपुर सैधरी में एक, जिला कारागार में एक, एसएसबी मझरा फॉर्म में एक, राज लक्ष्मण कॉलोनी में दो, राजगढ़ में एक, काशीनगर में एक, तहसील गोला के अमछरवा सिसनोर में एक, तहसील धौरहरा के दुलही में एक, सिरसी में एक, तहसील मोहम्मदी के सहदरा में एक संक्रमित मिला है। इससे वर्तमान में कुल एक्टिव केस की संख्या 81 हो गई है।
ईसानगर क्षेत्र में एक महिला कोरोना पॉजिटिव
ईसानगर। क्षेत्र के ग्राम सिरसी में एक 30 वर्षीय महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वस्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीके स्नेही ने बताया कि सिरसी गांव में एक 30 वर्षीय महिला ने जिला मुख्यालय पर एंटीजन किट द्वारा कोरोना की जांच करवाई थी, जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य कर्मियों की टीम मरीज के घर गई थी। मरीज से बातचीत कर जानकारी कर होम क्वारंटीन के निर्देश दिए गए। साथ ही महिला के संपर्क में आने वाले लोगो से कोरोना जांच कराने को कहा गया। 

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !