लखीमपुर खीरी। बदायूं में जहरीली शराब से हुई चार लोगों की मौत के बाद जिला प्रशासन एक बार फिर से अलर्ट हो गया है। कच्ची शराब के ठिकानों पर छापा मारने के साथ ही अवैध अल्कोहल का परिवहन करने वाले टैंकरों की निगरानी बढ़ाई गई है। आबकारी विभाग के मुताबिक, लगभग 200 गांवों में कच्ची शराब बनाई जा रही है।
पंचायत चुनाव को देखते हुए गांवों में कच्ची शराब का उत्पादन बड़े पैैमाने पर किया जा रहा है, जिस पर नकेल कसने के लिए पुलिस-प्रशासन के साथ आबकारी विभाग ने बड़े पैमाने पर मुहिम शुरू की है। आबकारी विभाग ने कच्ची शराब बनाने वाले 200 गांवों की सूची तैयार की है, जिनमें बड़े पैमाने पर छापा मार कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है।

पिछले महीने मार्च में भी कई जनपदों में जहरीली शराब के सेवन से दर्जनों लोग मौत का शिकार हुए थे, जिससे तब भी कच्ची शराब के खिलाफ बड़े पैैमाने पर मुहिम चलाई गई थी।
जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर ने बताया कि एक मार्च से 31 मार्च 2021 तक 829 मुकदमे दर्ज किए गए और 685 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 16205 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई, जबकि 2,41,165 किलोग्राम लहन नष्ट कराई गई। 540 शराब भट्ठियों को नष्ट कराया गया और अवैध शराब के परिवहन में लगी सात बाइक पकड़ी गईं। तीन बार विशेष अभियान चलाकर देशी-अंग्रेजी शराब की दुकानों की जांच कराई गई। इसके अलावा सीओ, एसडीएम और आबकारी निरीक्षकों ने भी शराब दुकानों की सघन जांच की। अब पंचायत चुनाव के चलते गांवों में कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना मिल रही है, इसके बाद 200 गांवों को चिह्नित किया गया है, जिनमें पुलिस और आबकारी विभाग संयुक्त रूप से कार्रवाई करेंगे।
डीएम-एसपी पहुंचे गुलरिया चीनी मिल, केमिकल डिवीजन का लिया जायजा
लखीमपुर खीरी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी विजय ढुल ने तहसील गोला क्षेत्र के बलरामपुर चीनी मिल्स गुलरिया यूनिट के केमिकल डिवीजन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि एथेनाल का किसी भी दशा में लीकेज न हो। इसे प्रत्येक दशा में सुनिश्चित कराया जाए। शीरे की अनलोडिंग, एथेनॉल की लोडिंग सहित परिवहन के लिए टैंकर में लगे जीपीएस सिस्टम की पड़ताल की। इस दौरान उन्होंने परिसर में लगे कैमरों के कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया। एथेनाल में उपयोग होने वाले अभिकारक का अपने सामने परीक्षण कराया। केमिकल डिवीजन में लगे अग्निशमन यंत्रों के संबंध में जानकारी हासिल की एवं इसके उपयोग के संबंध में डिवीजन के कर्मचारियों को समय-समय पर ट्रेनिंग दिलाने के निर्देश दिए। इस दौरान सहायक आबकारी आयुक्त नीरज वर्मा, यूनिट हेड एनके अग्रवाल, कामर्शियल हेड तुषार अग्रवाल, मैनेजर प्रोसेस विनोद कुमार मिश्र मौजूद रहे।