Lakhimpur Kheri : आग लगने से 50 घर जले, ग्रामीणों की मतदान रोकने की मांग पर मिली लाठियां

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

 मझगईं। इलाके के भगवंतनगर गुलरा में संदिग्ध हालात में एक घर से लगी आग की चपेट में आने से आसपास के 50 घर जल गए। आग के कारण मतदान न बंद करने पर ग्रामीणों ने विरोध किया तो पुलिस ने लाठियां फटकारीं, जिसमें छह लोग घायल हो गए। बाद में रात आठ बजे तक मतदान हुआ।



इलाके के भगवंतनगर गुलरा में छविनाथ के घर में संदिग्ध हालात में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पड़ोसी रामस्वरूप, बलवीर, सरवन, तेजी, प्रभुदयाल, महादेव, श्याम बाबू, हरफूल गौतम, मुन्नालाल, मोहित, अटल आदि के घरों को अपने आगोश में ले लिया। इससे काफी घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग 50 घर आग की चपेट में आए। उधर घटना के बाद मतदान भी बाधित हुआ। इस बीच ग्रामीणों ने मतदान रोकने की मांग की। ग्रामीणों ने जब मतदान न रोके जाने का विरोध किया तो पुलिस ने लाठियां फटकारीं, जिसमें छह लोग घायल हुए हैं।



बाद में सूचना पर एसडीएम डॉ अमरेश कुमार, सीओ राजेश कुमार, इंस्पेक्टर पलिया सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। देर शाम शुरू हुआ मतदान रात 8 बजे तक जारी रहा। संवाद

मझगईं  के भगवंतनगर में मतदान केंद्र के बाहर जमा पुलिस।


मझगईं के भगवंतनगर में मतदान केंद्र के बाहर जमा पुलिस।- फोटो : LAKHIMPUR

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !