गन्ना छिलाई करने आए मजदूर परिवार की युवती को ले गया था युवक
संपूर्णानगर। इलाके के एक फार्म में गन्ना छिलाई करने आए मजदूर परिवार की युवती को थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक प्रेम प्रसंग में भगा ले गया था, बाद में थाने पहुंचकर विवाह की अर्जी लगा दी। अब परिजन की रजामंदी से उनका विवाह हो गया है। आज मंदिर में वर माला डालकर दोनों एक दूजे के हो गए।
परिजन की तहरीर पर पुलिस ने युवक के पिता को रात में थाने पर बैठा लिया था और युवक-युवती की तलाश की जा थी। रविवार की सुबह युवक और युवती थाने पहुंच गए और पुलिस के सामने एक-दूसरे से शादी करने की बात कहने लगे। शादी के लिए कुछ लोग दोनों परिवारों को भी राजी करने लगे। बात न बनती देख पुलिस ने युवक व युवती को उनके परिजन के सुपुर्द कर दिया।

इसके बाद युवक के परिजन युवती के घर पहुंचे। अंत में दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद प्रेमी युगल ने कस्बा के दुर्गा मंदिर में एक-दूसरे के गले में वरमाला डालकर शादी कर ली। थाने के एसआई हीरालाल ने बताया कि युवती बालिग है और युवक के साथ शादी करना चाहती थी। दोनों परिवारों की सहमति पर उन्हें उनके सुपुर्द कर दिया है।