Lakhimpur Kheri : पढ़ाई के लिए माध्यमिक स्कूलों का समय निर्धारित

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

अब नौ से 12 तक के स्कूल सुबह साढ़े सात से दोपहर 12.30 बजे तक खुलेंगे
कोविड संक्रमण को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण को लेकर शासन अलर्ट है। संक्रमण रोकने के लिए हर स्तर पर सतर्कता बरतने के निर्देश हैं। बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भी कक्षा एक से आठ के स्कूल चार अप्रैल तक के लिए बंद कर दिए हैं। साथ ही माध्यमिक शिक्षा विभाग ने नौ से 12वीं तक के स्कूल खोलने का समय भी निर्धारित कर दिया है।
डीआईओएस डॉ. ओपी त्रिपाठी ने बताया कि कक्षा आठ तक के स्कूल बंद करा दिए गए हैं। नौ से 12 तक की कक्षाओं में पढ़ाई कराने के लिए विभाग ने स्कूल खुलने का समय निर्धारित किया है। इसके तहत एक अप्रैल से 30 सितंबर तक विद्यालयों में सुबह 07.30 से दोपहर 12.30 बजे तक शिक्षण कार्य होगा, जबकि सर्दियों में एक अक्तूबर से 31 मार्च तक सुबह 08.50 से दोपहर 02.50 बजे तक पढ़ाई होगी। शिक्षण कार्य के दौरान कोरोना को लेकर जारी गाइड लाइन का पालन करने और कराने के लिए प्रधानाचार्यों को निर्देशित कर दिया है। निरीक्षण के दौरान यदि इसमें लापरवाही मिलती है तो इसके जिम्मेदार प्रधानाचार्य होंगे।


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !