बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व के मुख्य वन संरक्षक दो दिन पहले किशनपुर सेंक्चुरी में लगी आग से नुकसान का जायजा लेने चलतुआ बीट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आग से जलकर राख हुए ग्रासलैंड और ग्राउंड फ्लोरो को बारीकी से देखने के साथ अधीनस्थों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
दुधवा टाइगर रिजर्व के मुख्य वन संरक्षक एवं फील्ड निदेशक संजय पाठक ने बताया कि दो दिन पहले किशनपुर सेंक्चुरी के मैलानी रेंज की चलतुआ बीट में अचानक आग लगने से 25 हेक्टेयर के करीब ग्राउंड फ्लोरा के साथ ग्रासलैंड जल गया है। समय पर सूचना मिलने से जंगल में लगी आग पर काबू पा लिया गया। दूसरे दिन एहतियातन अभियान चलाकर फायर ब्रिगेड के जरिए प्रभावित क्षेत्र में सुलगती आग को बुझाया गया है। उन्होंने बताया कि आग लगने से किसी वन्यजीव को कोई क्षति नहीं पहुंची है। इस मौके पर दुधवा नेशनल पार्क उपनिदेशक मनोज सोनकर, वार्डेन तौफीक अहमद, रेंजर आरपी सिंह, शत्रोहन लाल, डिप्टी रेंजर वीपी सिंह, फॉरेस्टर गणेश शंकर शुक्ला के अलावा फायर बिग्रेड के अफसर और कर्मी मौजूद रहे।