Lakhimpur Kheri : शादी में नर्तकियों के डांस का विडियो वायरल

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

पलियाकलां। मझगईं क्षेत्र के छब्बापुरवा गांव में एक शादी समारोह के दौरान देर रात काफी भीड़ के बीच नर्तकियों का ठुमके लगाता हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसका संज्ञान लेते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने तीन नामजद समेत 20 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है।

बीती रात सोशल मीडिया पर नर्तकियों का डांस करता हुआ एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें छब्बापुरवा गांव में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के साथ ही धारा 144 लगी होने के बाद भी भीड़ के बीच शादी समारोह में डांस का कार्यक्रम हुआ था। मामले को संज्ञान में लेते हुए देर रात ही मझगईं चौकी इंचार्ज हनुमंत लाल तिवारी ने तीन नामजद समेत 15-20 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

इंस्पेक्टर पलिया सुनील कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मोहम्मद लियाज खां पुत्र मोहम्मद रजा खां समेत उसके दो पुत्र मोहम्मद उमर व मोहम्मद इराज के साथ ही 20 अज्ञात लोगों पर धारा 188 व 269 के तहत कार्रवाई कर तीनों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि बिना अनुमति के लगे डीजे को भी सीज कर दिया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !