Lakhimpur Kheri : कोराना कर्फ्यू : सड़कों पर सन्नाटा, घरों में रहे लोग

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

 लखीमपुर खीरी। कोरोना कर्फ्यू के दूसरे दिन रविवार को भी जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बाजार बंद रहे। शहर की सड़कों से लेकर गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों पर अस्पताल जाने वाले मरीज एवं दवा लेने वालों के अलावा दूसरे शहरों से आने वाले लोग ही नजर आए। इस दौरान नगर पालिका प्रशासन ने शहर के कई इलाकों को सैनिटाइज कराया।


Lakhimpur Kheri : कोराना कर्फ्यू : सड़कों पर सन्नाटा, घरों में रहे लोग

कोरोना कर्फ्यू के कारण रविवार सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए यातायात पुलिस सड़कों पर चहल कदमी करती रही। बाजार बंद होने के कारण आवश्यक सेवा कार्य में लगे लोग चाय से लेकर खाना खाने तक को तरस गए।

टैक्सी स्टैंड रोड, दिन में 11 बजे: जिला अस्पताल रोड से टैक्सी स्टैंड के लिए जाने वाली रोड पर सन्नाटा पसरा रहा। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए लोगों ने घर में रहकर कर्फ्यू में पूरी तरह से साथ दिया।

.खीरी रोड, दिन में 11:30 बजे: सड़क पर वही लोग दिखे, जिन्हें बेहद आवश्यक कार्य था। इसमें तमाम ऐसे लोग थे जिन्हें मरीज दिखाना था या फिर मेडिकल पर दवा लेनी थी।


पलिया में भी सड़कें दिखीं सुनसान

पलियाकलां। दो दिन के कोरोना कर्फ्यू में रविवार को पूरा शहर बंद रहा। दोपहर में एक आध वाहन ही सड़कों पर दिखे, जबकि मेडिकल स्टोर पर भीड़भाड़ दिखी। दुकानदारों ने बताया कि ज्यादातर लोग खांसी, जुकाम, बुखार आदि की दवाएं लेने के लिए आए। उधर फल व सब्जी की दुकानें भी खुली मिलीं, जिनपर एकआध ग्राहक ही नजर आए।


गोला में जरूरतमंद ही मास्क लगाकर निकले

गोला गोकर्णनाथ। मेडिकल स्टोर, दूध, फल, सब्जी के अलावा पूरा बाजार बंद रहा। जरूरतमंद लोग ही मास्क लगाकर निकले।

इधर, नगर पालिका ने कई वार्डों में सैनिटाइजेशन और फॉगिंग कराई। शिव मंदिर की गली और मार्केट की दुकानों में सन्नाटा पसरा रहा।

ममरी। ममरी, महेशपुर, झाऊपुर, अजान, घरथनिया, अहमदनगर, रोशननगर, बिलहरी के बाजारों में सन्नाटा रहा। फल, मेडिकल स्टोर, क्लीनिक, किराना को छोड़ सभी दुकानें बंद रहीं।

रोशननगर। रविवार कोरोना संक्रमण के कारण मेडिकल स्टोर को छोड़ कर अन्य सभी दुकानें बंद रहीं, कस्बे की साप्ताहिक बाजार भी नहीं लगी जिससे लोग सब्जी खरीदने तक को तरस गए।

सड़कों पर लोग कम ही दिखे, ऑटो एवं ई-रिक्शा भी न चलने से यात्रियों को दिक्कत हुईं।

अमीरनगर। मेडिकल स्टोर, फल, सब्जी की दुकानें छोड़कर सभी दुकानें बंद रहीं। कस्बे के मुख्य मार्ग पर शनिवार और रविवार को सन्नाटा पसरा रहा।


कोरोना की चेन तोड़ने के लिए सरकार ने दो दिन का कोरोना कर्फ्यू लगाया। अच्छा कदम रहा, उम्मीद की जा सकती है कि इससे कोरोना की कुछ हद तक चेन टूटेगी। आगे भी लोग कोरोना गाइड लाइन का ईमानदारी से पालन करें, क्योंकि शहर के हालात खराब हैं। जरा सी असावधानी घर परिवार के लिए मुसीबत बन सकती है।

- डॉ सुभाष चंद्रा, एसोसिएट प्रोफेसर वाईडी कॉलेज


कोरोना से बचाव का तरीका दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी के नियम का पालन करना है। यदि सभी लोग इसका पालन करते होते तो आज शहर के हालात नहीं बिगड़ते। शासन ने दो दिन के लिए जो कर्फ्यू लगाया वह हमें सुरक्षित रखने के लिए है। घर परिवार को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है कि अन्य दिनो में भी हम कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह पालन करें।

-डॉ जेएन सिंह, अंग्रेजी प्रोफेसर, वाईडी कॉलेज

Butuh Bantuan?

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !