Lakhimpur Kheri : देवीपुरवा में लगी भीषण आग, कई छप्परनुमा घर राख

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के देवीपुरवा गांव में अज्ञात कारणों से एक घर में लगी आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। इससे करीब 40 परिवारों के छप्परनुमा घर जल गए। इसमें बड़े नुकसान के साथ 12 पशु भी जल गए। आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे धौरहरा क्षेत्र के देवीपुरवा मजरा सुजानपुर में मैकू पुत्र श्रीराम के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई, और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। भीषण आग की चपेट में आने से बाराती, जगमोहन, अनिल कुमार, मेहंदी, कल्लू, मनोज, राम किशुन, सुरेश, बैजनाथ, झगडू, मनमोहन, शैलेश, रामाधार ,संगीता, शैलेंद्र सहित 40 परिवारों के घर जलकर राख हो गए। आग इन घरों में रखे हजारों रुपये व गृहस्थी का सारा सामान जल गया।

वहीं, 12 मवेशी भी आग से झुलस कर जल गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने गांव वालों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आग की सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील को भेज दी है। तहसील दार अनिल कुमार यादव का कहना है कि रिपोर्ट मिलने पर अग्नि पीड़ितों को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

गोला के विद्युत उपकेंद्र में लगी आग
गोला गोकर्णनाथ। नगर के विद्युत वितरण उपखंड यार्ड में बुधवार की दोपहर बाद अचानक आग लग गई। इससे यार्ड में अफरा तफरा मच गई। जिससे नगर की करीब तीन घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
बुधवार दोपहर बाद विद्युत उपकेंद्र में उगी झाड़ियों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। झाड़ियां में उठती लपटों को देख कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। पहले विद्युत कर्मियों ने अपने संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया जब बस न चला तो फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से नगर की विद्युत आपूर्ति तीन घंटे तक बाधित रही। एसडीओ विनीत कुमार वर्मा ने बताया कि यार्ड में उगी झाड़ियों में आग लग गई थी। कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ है। एहतियातन विद्युत आपूर्ति बंद करनी पड़ी है। संवाद

आग लगने से छप्परनुमा घर जला गुलरिया। तहसील गोला के मालपुर मे आग लगने से एक घर जल गया, जिससे हजारों का नुकसान हुआ है।
मालपुर निवासी संतकुमार उर्फ पीयूष शुक्ला ने अपने मकान के सामने एक छप्परनुमा बंगला बना रखा था, जिसमें मेहमानों के बैठने, लेटने, खाने पीने का सारा सामान, कृषि कार्य यंत्र भी रखे हुए थे। बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई, जिससे उसमें रखा सारा सामान जल गया। गनीमत रही कि दोपहर में वहां कोई सो नहीं रहा था। आग लगने का कारण अज्ञात है। संवाद

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !