Lakhimpur Kheri : सोमवार को इंडो-नेपाल बॉर्डर पर हुई फायरिंग

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
तिकुनियां। सोमवार को भजनी की नगर पालिका वार्ड तीन स्थित मरिया घाट पर हुई फायरिंग में भारत का एक व्यक्ति और नेपाल पुलिस का एक जवान घायल हुआ है। भारत-नेपाल सीमा पर सोमवार की शाम हुई फायरिंग की घटना नेपाली मीडिया की सुर्खियां बनने के बाद बॉर्डर के लोगों को घटना का पता चल सका।

नेपाली मीडिया में प्रकाशित ख़बरों के मुताबिक, सोमवार को नेपाल पुलिस और तस्करों के बीच में गोलियां चलीं, जिसमें थाना कोतवाली के रननगर निवासी एक युवक घायल हो गया और उसके अन्य चार साथी भाग गए। कैलाली के प्रहरी निरीक्षक हिकमत थापा का कहना है कि मुखबिर की सूचना पर भारत से आने वाले मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए लगाई गई टीम ने जब मादक पदार्थों से जुड़े लोगों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रननगर निवासी एक युवक घायल हो गया और चार अन्य साथी भाग गए। उधर, भारतीय व्यक्ति की फायरिंग में नेपाली पुलिस के जवान के कान में गोली लगने की ख़बर है। फिलहाल, बॉर्डर एरिया में पुलिस की गश्त जारी है। लेकिन, कोई भी आरोपी हाथ नहीं लगा है।

ऐसी ख़बरें हैं, घटना को लेकर गोपनीय जांच तेजी से चल रही है। जांच में बिना किसी नतीजे पर पहुंचे कुछ नहीं कहा जा सकता।
- ज्ञान प्रकाश तिवारी, प्रभारी कोतवाली तिकुनिया

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !