Lakhimpur Kheri : मतदान के बाद तिलक समारोह में पहुंचे दो पक्ष भिड़े

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

ईसानगर। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेहटा के मजरा इसवारा में सोमवार की रात तिलक समारोह में पहुंचे दो पक्ष आपस में भिड़ गए, जहां हुई मारपीट के दौरान एक युवक घायल हो गया।
क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेहटा के मजरा इसवारा में सोमवार की रात महेंद्र कुमार के घर पर तिलक समारोह था। समारोह में पहुंचे प्रधान पद के प्रत्याशी नीरज वर्मा व वीरेंद्र वर्मा के समर्थक अंबरीष, आलोक, विनीत, विक्रम, ललित आदि में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। घटना की सूचना पाकर खमरिया पुलिस चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो मारपीट कर रहे लोग भाग गए।

चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली थी जब तक पुलिस पहुंची दोनों पक्ष के लोग भाग गए थे। इसवारा निवासी आलोक पुत्र राधे श्याम को हल्की चोट आई थी, जिन्हें अस्पताल भेज दिया गया। अभी तक किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नही मिली है तहरीर मिलने पर उचित कार्यवाही की जाएगी। संवाद

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !