Varanasi वाराणसी में एटीएम से 24 लाख गायब, मशीन में तोड़फोड़ भी की गई, पुलिस जांच में जुटी

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद स्थित नई बस्ती हुकुलगंज में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से 24 लाख 71 हजार रुपये गायब हो गए। एटीएम में तोड़फोड़ भी की गई है। बुधवार को सिक्योर वैल्यू इंडिया लिमिटेड के ऑपरेशन इंचार्ज कृष्णकांत पांडेय ने लालपुर पांडेयपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने एटीएम रूम और उसके आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए जांच शुरू कर दी है।  


पत्रकारपुरम कॉलोनी गिलट बाजार निवासी कृष्णकांत पांडेय के अनुसार, बीती 17 मार्च को सिक्योर वैल्यू इंडिया लिमिटेड के कर्मचारी गौरव कुमार और शिवेश कुमार मिश्रा ने सूचना दी थी कि नई बस्ती हुकुलगंज मार्ग स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में तोड़फोड़ की गई है। इसके साथ ही सेफ डोर का लॉक भी टूटा हुआ है।


दोनों कर्मचारियों की सूचना के आधार पर आंतरिक जांच शुरू कराई गई। इसके बाद  पांच अप्रैल को इंजीनियर की मौजूदगी में एटीएम का लॉक काटा गया। पैसों का मिलान करने पर पता लगा कि 24 लाख 71 हजार रुपये गायब हैं और मात्र 33 हजार रुपये बचे हैं। इस संबंध में डीसीपी वरुणा जोन विक्त्रसंत वीर ने बताया कि सूचना के आधार पर कंपनी की टेक्निकल टीम और लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस की संयुक्त टीम जांच कर रही है। जांच में सामने आए तथ्यों और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !