Fact Check: सोनिया और राहुल गांधी के साथ खड़े टाउन हॉल के मास्टर शेफ की तस्वीर झूठे दावे से हो रही वायरल

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

विश्वास न्यूज (नई दिल्ली)। सोशल मीडिया पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ एक शख्स की तस्वीर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि गांधी परिवार के साथ दिख रहे इस शख्स का नाम नवनीत कालरा है, जो दिल्ली में उजागर हुए ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर कालाबाजारी का मुख्य आरोपी है। विश्वास न्यूज की पड़ताल में ये दावा झूठा निकला है। गांधी परिवार के साथ दिख रहा शख्स टाउन हॉल रेस्तरां चेन के मास्टर शेफ ऑगस्तो कैबरेरा (Augusto Cabrera) हैं। हालांकि, टाउन हॉल रेस्तरां के संचालक नवनीत कालरा ही हैं।

क्या हो रहा है वायरल

फेसबुक यूजर Krishna Sharma ने 7 मई 2021 को वायरल तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘दिल्ली के खान मार्केट में मशहूर खान चाचा रेस्टोरेंट से दिल्ली पुलिस ने 96 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स जब्त किया है। खान चाचा रेस्टोरेंट का मालिक नवनीत कालरा फरार है। 4 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया गया है, जिसमें उसका मैनेजर हितेश भी शामिल है। कल इसी नवनीत के ठिकानों पर छापे मारकर 419 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स जब्त किये थे। शुरुआती आंकड़ों से लग रहा है की इस कलमुहे नवनीत कालरा के पास इतने ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स हैं जितने दिल्ली सरकार के पास भी नही है।’ इस पोस्ट को यहां ज्यों का त्यों पेश किया गया है। इसके आर्काइव्ड वर्जन को यहां क्लिक कर देखा जा सकता है।

पड़ताल

विश्वास न्यूज ने सबसे पहले वायरल तस्वीर को गौर से देखा। इसे दो तस्वीरों के कोलाज से तैयार किया गया है। एक में सोनिया गांधी हैं और एक में राहुल गांधी। एक शख्स दोनों तस्वीरों में है, जिसे नवनीत कालरा बताया जा रहा है। इस कोलाज में कैप्शन भी है, जिसमें गांधी परिवार को टाउन हॉल में लंच होस्ट करने की बात लिखी गई है। इस क्लू के आधार पर हमने जरूरी कीवर्ड्स (Sonia Gandhi, Rahul Gandhi, Town Hall, Lunch etc) की मदद से इंटरनेट पर ओपन सर्च किया। हमें The Print की वेबसाइट पर 18 जनवरी 2018 को प्रकाशित एक रिपोर्ट में यह तस्वीर मिली। यह रिपोर्ट राजनेताओं के दिल्ली में पसंदीदा भोजन स्थलों पर आधारित है। इस रिपोर्ट में वायरल तस्वीर के साथ दिए गए कैप्शन में सोनिया और राहुल के संग खड़े शख्स को टाउन हॉल रेस्तरां का शेफ बताया गया है। इस रिपोर्ट को यहां क्लिक कर देखा जा सकता है।

इस रिपोर्ट से मिले क्लू के आधार पर हमने टाउन हॉल रेस्तरां के शेफ के बारे में इंटरनेट पर पड़ताल की। टाउन हॉल की वेबसाइट (town-hall.in) के कंसेप्ट टॉपिक के अंतर्गत हमें जानकारी मिली कि इसका फूड मेन्यू डिजाइन करने वाले मास्टर शेफ का नाम ऑगस्तो कैबरेरा है, जो आंत्रप्रेन्योर भी हैं। यहीं हमें ऑगस्तो की तस्वीर भी मिली, सोनिया और राहुल गांधी के साथ खड़े शख्स से बिल्कुल मेल भी खाती है। इसे यहां नीचे देखा जा सकता है। 

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !