गोरखपुर-छपरा पैसेंजर ट्रेन का पहिया जाम, धुआं निकलने से मची अफरा- तफरी Gorakhpur News

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

देवरिया जिले में गोरखपुर से छपरा जा रही पैसेंजर ट्रेन के पहिया से धुआं निकलने लगा। इसके बाद स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। काफी प्रयास के बाद जाम ब्रेक में खराबी दूर की गई। ट्रेन लगभग आधे घंटे देर से गंतव्य के लिए निकली।


गोरखपुर, जेएनएन : देवरिया जिले में गोरखपुर से छपरा जा रही पैसेंजर ट्रेन के पहिया से धुआं निकलने लगा। इसके बाद स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। काफी प्रयास के बाद जाम ब्रेक में खराबी दूर की गई। ट्रेन लगभग आधे घंटे देर से गंतव्य के लिए निकली।

पहिये से धुआं निकलता देख बोगी से निकलकर भागने लगे यात्री

सुबह साढ़े दस बजे गोरखपुर से छपरा जा रही पैसेंजर ट्रेन सदर रेलवे स्टेशन पहुंची। अचानक पहिए से धुंआ निकलता देख ट्रेन की बोगी में सवार लोग निकल कर भागने लगे और स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। रेल कर्मचारियों के साथ ही आरपीएफ व जीआरपी के सुरक्षा कर्मी पहुंच गए। बोगी के पहिये की जांच की गई। जांच में पता चला कि पहिये का ब्रेक जाम हो गया है, इसलिए पहिये घूम नहीं रहे हैं। रेल कर्मचारियों ने काफी प्रयास के बाद उसे सही किया और फिर ट्रेन वहां से रवाना की गई। भटनी रेलवे स्टेशन पर मऊ से पहुंचे इंजीनियरों ने जांच की। जांच में कोई दिक्कत नहीं पाई गई। जिसके बाद ट्रेन छपरा के लिए रवाना कर दी गई। स्टेशन अधीक्षक आइ अंसारी ने कहा कि ब्रेक के जाम होने के चलते दिक्कत आई थी। खराबी को दूर कर ट्रेन को रवाना कर दिया गया।

मेदनापुर में नलकूप की नाली क्षतिग्रस्त,किसान परेशान

एक तरफ किसानों की आय दोगुना करने का सरकार दावा कर रही हैं । धान के रोपाई के लिए बेहन डालने के लिए किसान नलकूप के नाली की मरम्मत न होने से किसान परेशान हैं। सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो जाता है। खरीफ के फसलों की बोआई शुरू हो गई हैं।  नालियों की मरम्मत न होने से किसानों की समस्या बढ़ गई है। उनका कहना है कि विभाग समय रहते, इसकी मरम्‍मत नहीं कराता, जिससे हर वर्ष  समस्या आती है। बैतालपुर विकास खंड के ग्राम ग्राम मेदनापुर के 206 डीजी की नाली से दर्जनों किसानों को फायदा मिलता है। उसकी मरम्मत न होने से किसान रबी और खरीफ  सहित अन्य मौसमी फसलों की सिंचाई करने में परेशान होते हैं। गांव निवासी  अरविंद सिंह, सत्येंद्र पांडेय, छोटेलाल यादव, विक्रमा सिंह, सुरेंद्र, हरी रामौतार, रामदुलारे अन्य किसानों ने नाली की मरम्मत कराने की मांग की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !