बरेली। कोरोना संक्रमण से बृहस्पतिवार को छह और लोगों की मौत हो गई। इनमें चार बुजुर्ग शामिल हैं। इसके अलावा जिले में ब्लैक फंगस के भी 12 नए केस मिले हैं। Image Cources amarujala.com
कोरोना के केस तो कम हो रहे हैं लेकिन मौतों की रफ्तार नहीं थम रही है। बृहस्पतिवार को छह कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। इनमें चार बुजुर्ग शामिल है। उधर, पोस्ट कोविड मरीजों में ब्लैक फंगस का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को 12 नए मरीज मिले हैं। इनमें छह बरेली के हैं जो कर्मचारी नगर, भमोरा, नवाबगंज, फतेहगंज पूर्वी, सीबीगंज पिंक सिटी, स्वालेनगर के रहने वाले हैं। इसके अलावा दो-दो मरीज पीलीभीत, उत्तराखंड और लखनऊ के हैं। पीलीभीत के एक मरीज की मौत भी हो गई। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक जिले में बरेली समेत दूसरे जिलों के 43 लोग ब्लैक फंगस पीड़ित मिले हैं। बृहस्पतिवार को एक निजी अस्पताल में भर्ती पीलीभीत के रहने वाले मरीज की मौत हो गई। सीएमओ कार्यालय ने इसकी पीलीभीत स्वास्थ्य विभाग को सूचना भेज दी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में जिले में 59 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।
Lakhimpur Kheri : चार बुजुर्गों समेत छह और की मौत, ब्लैक फंगस के भी 12 केस मिले
May 27, 2021