लखीमपुर खीरी। सोमवार को एक कोरोना संक्रमित की इलाज के दौरान मौत हुई है, जबकि 79 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लैब से कुल 808 रिपोर्ट प्राप्त हुईं, जिसमें 70 पॉजिटिव व 738 नेगेटिव हैं। वहीं अन्य लैब व एंटीजन से नौ पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। ब्लॉक लखीमपुर में 10, नकहा में 12, फूलबेहड़ में दो, मितौली में 25, कुंभी में पांच, पलिया में 17
पसगवां में दो, बिजुआ में एक, निघासन में दो, रमियाबेहड़ में एक, बांकेगंज में दो संक्रमित मिले हैं।
फैक्ट-फाइल......
23544 अब तक मिले कुल मरीज
22367 ठीक हुए मरीजों की संख्या
947 सक्रिय मरीजों की संख्या
230 अब तक हुई मृत्यु
581873 अब तक टेस्ट हुए
Lakhimpur Kheri :एक संक्रमित की मौत, 79 नए केस मिले
May 24, 2021