Lakhimpur Kheri : लखीमपुर खीरी में खुल रही चोरी छिपे दुकानें

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

कोरोना क‌र्फ्यू के दौरान सभी दुकाने बंद है। एक तरफ सहालग और दूसरी तरफ ईद का

लखीमपुर: कोरोना क‌र्फ्यू के दौरान सभी दुकाने बंद है। एक तरफ सहालग और दूसरी तरफ ईद का त्योहार सिर पर है। ऐसे में कुछ दुकानदार चोरी छुपे दुकान खोल कर बिक्री कर रहे हैं। बुधवार को पुलिस ने बाजार में अचानक छापा मारा तो वहां हड़कंप मच गया। तमाम दुकानदार दुकान बंद कर भागे तो कुछ दुकानों के अंदर ही शटर गिरा कर बैठ गए। एसपी अरुण सिंह, सीओ सिटी अरविद वर्मा, और शहर कोतवाल प्रभातेश कुमार की अगुवाई में बड़ी संख्या में पुरुष और महिला सिपाही निकले। उन्होंने सबसे पहले मेन रोड पर मेडिकल स्टोर पर हो रही भीड़ को निर्देशित किया। उसके बाद खपरैल बाजार पहुंचे, जहां कुछ दुकानें खुली हुई थी। जिन को फटकार लगाई और दुकानें बंद कराई। शहर में घूम रहे लोगों को रोका गया और चालान भी किए गए। बिना हेलमेट निकले हुए लोगों को भी हेलमेट लगाने के निर्देश दिए। एसपी अरुण सिंह ने फोर्स के साथ पूरे शहर का जायजा लिया और कोरोना क‌र्फ्यू का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !