Lakhimpur Kheri : दूसरे दिन अमृतागंज के पास नहर में उतराता मिला सुमित का शव

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

लखीमपुर : थाना फूलबेहड़ क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह एक अनियंत्रित कार पुल को तोड़ते हुए शारदा नहर में जा गिरी थी। कार में सवार सात लोगों में दो सकुशल बच गए थे, जबकि चार लोगों के शव मिल गए थे। लापता कार चालक सुमित यादव का शव शनिवार को घटना स्थल से काफी दूर अमृतागंज के पास नदी में उतराता मिला। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के ग्राम रमुआपुर सिकटिहा निवासी संतोष कुमार की लड़की का तिलक लेकर परिवार व रिश्तेदारी के लोग गुरुवार शाम धौराहरा क्षेत्र के ग्राम शाहपुर अमेठी गए थे। वहां से आधी रात के बाद यह लोग वापस लौट रहे थे। तिलक लेकर गए संतोष के भाई अजय कुमार समेत सात लोग एक फोर्ड फीगो कार में बैठकर वापस आ रहे थे। शुक्रवार अलसुबह तकरीबन तीन-साढ़े तीन बजे इनकी कार शारदा नगर के पास रौली पुल की रेलिग को तोड़ते हुए शारदा नहर में गिर गई। इस हादसे में कार सवार अजय कुमार (35), ललित कुमार (32), अजय के पांच वर्षीय पुत्र प्रियांशु व मुड़िया दानपुर निवासी अजय के बहनोई दीपक (30) की मौत हो गई, जिनके शव शुक्रवार को ही कार से बरामद हो गए थे। अजय के चचेरे भतीजे तरुण गुप्ता और संगम गुप्ता कार की डिग्गी हादसे के दौरान खुल जाने से पीछ की ओर गिर गए थे, जिससे उनकी जान बच सकी थी। कार चालक रमुआपुर का ही निवासी सुमित यादव इस हादसे के बाद नहर में ही लापता हो गया था, जिसकी शुक्रवार से ही गोताखोर तलाश कर रहे थे। शनिवार को उसका शव घटनास्थल से तकरीबन 25 किमी दूर थाना खीरी क्षेत्र में अमृतागंज के पास नहर में ही उतराता मिल गया।

नदी में डूबने से दो किशोरियों की मौत भीरा क्षेत्र के गांव बेलहा सिकटिहा में दो किशोरियों की शारदा नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों खेत से लौटते वक्त नदी में नहाने लगीं और नहाते समय डूब गईं।

गांव बेलहा सिकटिहा निवासी हंसराम की खेती शारदा नदी के उस पार है। शनिवार सुबह बेटी सविता (12) गांव में रह रही सहेली मानसी (11) के साथ खेत पर गई थी। दोपहर बाद डेढ़ बजे दोनों खेत से वापस आ रही थी। नदी पार करते समय दोनों उसमें नहाने लगी। नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। उनको डूबते देख ग्रामीण जुटे और दोनों को नदी से निकाला। तब तक भीरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। किशोरियों को सीएचसी बिजुआ ले जाया गया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मानसी गांव में नानी के साथ रहती थी। वह मूल रूप से शारदा नगर पुलिस चौकी के गांव सियापुर की रहने वाली थी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !