लखीमपुर : कच्ची शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान में मढि़या घाट चौकी क्षेत्र में हल्का सिपाहियों के द्वारा मेहमानी में आए एक किशोर को शराब से भरी पिपिया थमा बाइक पर बैठाकर थाने ले आए।
मढि़या घाट चौकी क्षेत्र में चौकी क्षेत्र के सिपाहियों के द्वारा अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा था।
जहां एक घर में बिक्री के लिए रखी हुई अवैध कच्ची शराब बरामद हुई लेकिन, हल्का सिपाहियों को शराब बेचने वाले लोग नहीं मिले।
जिसपर गुस्साए हल्का सिपाहियों ने पड़ोस में ही मेहमानी में आए एक किशोर माधव को पकड़कर कच्ची शराब भरी पिपिया थमा बाइक पर बैठाकर हवालात में बंदकर दिया। जब किशोर के रिश्तेदार प्रिस दुबे को इसकी जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे और चौकी इंचार्ज से लड़के के बारे में जानकारी ली जिसपर पुलिस ने अपनी गलती मानते हुए किशोर को छोड़ दिया। निर्दोष पकड़े गए किशोर को लगा सदमा ।
मढि़याघाट चौकी के सिपाहियों के द्वारा अवैध कच्ची शराब में निर्दोष किशोर को शराब के साथ थाने ले जाने को लेकर बड़ा सदमा लगा है। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। क्या कहते हैं जिम्मेदार
इस बाबत मढि़या चौकी इंचार्ज मदन पाल राणा से ने बताया कि अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत ही गांव में कच्ची शराब पकड़ने को लेकर हल्का सिपाहियों के द्वारा आरोपित के नाम को लेकर कन्फ्यूजन हुआ। इसी वजह से गलत किशोर को पकड़ कर कोतवाली ले आए।
जैसे ही मामला संज्ञान में आया तुरंत किशोर को छोड़ दिया गया।
