शाहजहांपुर हाईवे पर सहदेवा-शंकरपुर चौराहे के पास हुआ हादसा
मोहम्मदी। शाहजहांपुर हाईवे पर सहदेवा- शंकरपुर चौराहे के पास दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें ट्रक चालक समेत चार लोग जख्मी हो गए। एक चालक बुरी तरह से ट्रक के अंदर फंस गया,गैस कटर के जरिये ट्रक का अगला हिस्सा काटकर बाहर निकाला गया।
मंगलवार की शाम पांच बजे के करीब मोहम्मदी के मोहल्ला अस्थल मंदिर बाजार गंज निवासी अफरोज धान की खंडी लोड कर शाहजहांपुर जा रहे थे, जबकि दूसरी तरफ से अफरोज के चचेरे भाई सिराज शाहजहांपुर से सीमेंट लोड करके मोहम्मदी आ रहे थे।
दोनों गाड़ी जैसे ही सहदेवा शंकरपुर चौराहे के बीच पहुंचीं उनमें आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सिराज का ट्रक नीचे खाई में जा गिरा, जबकि अफरोज के ट्रक का पूरा हिस्सा डैमेज होने के कारण ट्रक चालक बुरी तरह फंस गया। वाहनों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। हादसे में घायल सिराज के क्लीनर मुन्ना निवासी अस्थल मंदिर बाजार गंज मेहंदी और अफरोज के कंडक्टर गोला गोकर्णनाथ के मोहल्ला भवानीगंज को सीएचसी लाया गया। पुलिस ने गैस कटर से अगले हिस्से को काट कर चालक फिरोज को बाहर निकाला।
इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि चारों घायलों को सीएचसी में लाया गया है जहां पर उनकी हालत ठीक है। फिरोज को गैस कटर से ट्रक का अगला हिस्सा काट कर बाहर निकाला गया है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दोनों ट्रक चालक आपस में चचेरे भाई बताए जा रहे हैं।
जलती बाइक देख मची अफरातफरी
चपरतला। लखनऊ बरेली नेशनल हाईवे पर जलती हुई बाइक देखकर लोगों में अफरातफरी मच गई। जमुनिया रना गांव निवासी भानु प्रताप अपनी बाइक की सर्विस कराकर मैगलगंज से घर जा रहे थे। जैसे ही वह रहजनियां तिराहे पर पहुंचे तो बाइक बंद हो गई। भानु प्रताप जब बाइक का प्लग निकालकर करंट चेक कर रहे थे, तभी बाइक में अचानक आग लग गई और बाइक जलकर राख हो गई। संवाद
Lakhimpur Kheri : दो ट्रकों की आमने सामने भिड़ंत में चालक समेत चार घायल
May 25, 2021