Lakhimpur Kheri :लेनदेन के विवाद में भांजे ने मामा को कुदाल से मार डाला

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
तूलमेलगंज गांव में हुई घटना, आरोपी गिरफ्तार
मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपी पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
ममरी (लखीमपुर खीरी)। हैदराबाद थाना क्षेत्र के तूलमेलगंज गांव में गुरुवार की रात बकाया रुपये दिलाने को लेकर हुए विवाद में भांजे ने मामा की कुदाल से हत्या कर दी। पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर भाई की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
तूलमेलगंज गांव में गुरुवार की रात 24 वर्षीय छोटेलाल पुत्र खेमकरन और 28 वर्षीय मंगलदीप, जो रिश्ते में मामा भांजे हैं, के बीच बेची गई जमीन के बकाया रुपयों को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर मंगलदीप ने मामा छोटेलाल की जांघ पर कुदाल मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 112 डायल पीआरबी पुलिस ने घायल को 108 एंबुलेंस से सीएचसी गोला भिजवाया, लेकिन छोटेलाल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि छोटेलाल की मौत अधिक खून बहने से हुई है।

मृतक के भाई धनपाल, राजेश्वरी देवी आदि परिजन के अनुसार, छोटेलाल ने अपनी तीन बीघा जमीन गांव बिहारीपुर निवासी रोहित को बेची थी, जिसके कुछ रुपये जमीन खरीदने वाले पर बकाया थे। छोटेलाल मंगलदीप से रुपये दिलाने को कह रहा था। घटना के वक्त दोनों दारू के नशे में थे। घटना की सूचना पाते ही एसओ अजय कुमार शर्मा पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे और घटना की जानकारी कर आरोपी मंगलदीप को हिरासत में लेकर शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ अजय कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक के भाई धनपाल की तहरीर पर मंगलदीप के खिलाफ धारा 304 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !