Lakhimpur Kheri : मेहता सर्जिकल्स के मालिक को ढूंढने में क्राइम ब्रांच भी नाकाम

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

सोमवार को ट्रांसफर हुई थी विवेचना, एसएसपी ने तीन दिन का दिया था समय

बरेली। मेहता सर्जिकल्स के मालिक को क्राइम ब्रांच भी नहीं ढूंढ सकी है। बुधवार को एसएसपी के अल्टीमेटम के तीन दिन भी पूरे हो चुके हैं। इधर, क्राइम ब्रांच ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी करने के मामले में आरोपी पारस गुप्ता को भी अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
Lakhimpur kheri 

पिछले दिनों प्रशासन और एफएसडीए की टीम ने डीडीपुरम में मेहता सर्जिकल्स पर छापा मारकर सर्जिकल उत्पादों की बिक्री में अनियमितता पकड़ी थी। इस मामले में थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, इसमें मेहता सर्जिकल्स के मालिक अजय मेहता, उनकी पत्नी और बेटे के साथ ही मेहता ट्रेडर्स के मालिक सुनील मेहता, उनकी पत्नी और बेटे के नाम खोल दिए गए थे। सुनील मेहता खुद को इस मामले से अलग बता रहे हैं। मगर इस मामले में प्रेमनगर पुलिस अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं कर सकी। मेहता सर्जिकल्स के मामले से पहले ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी के मामले में आरोपी पारस गुप्ता को भी प्रेमनगर पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। इस पर रविवार को एसएसपी ने दोनों मामले क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिए। अब इन मामलों की विवेचना इंस्पेक्टर शोएब मियां कर रहे हैं लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। क्राइम ब्रांच के प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र कटियार ने बताया कि आरोपियों की तलाश में बुधवार को भी दबिश दी गईं लेकिन वे हाथ नहीं आए। तलाश जारी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !