Lakhimpur Kheri : धौरहरा क्षेत्र के गांवों में नहीं पहुंच रहीं निगरानी समितियां

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

 सिसैया गांव में मिले पांच संक्रमित

नहीं पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
धौरहरा। रविवार को धौरहरा के सिसैया गांव में पांच, खरवहिया नंबर एक में एक व कस्बा धौरहरा के मोहल्ला कोरियन टोला में चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, लेकिन उन तक न तो दवा पहुंची और न ही स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोई टीम जांच करने पहुंची। कोरोना संक्रमित अपने घरों में ही क्वॉरंटीन हैं।
कोरोना से लड़ाई के लिए जिला प्रशासन ने निगरानी समिति गठित करके गांवों में डोर टू डोर सर्वे कार्य के लिए लगाया है, लेकिन धौरहरा ब्लॉक के दर्जन भर गांवों में अभी तक निगरानी समिति की टीम पहुंच नहीं पाई है, सिर्फ कागजों पर ही सर्वे कार्य किया जा रहा है।


सिसैया गांव में रविवार को आई जांच रिपोर्ट में पांच लोग संक्रमित निकले। संक्रमितों ने बताया कि उन्हें हल्का बुखार महसूस हो रहा था, जिस पर बुधवार को जब उन्होंने सीएचसी पर जांच कराई। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में वह संक्रमित निकले, लेकिन शाम तक न तो कोई निगरानी टीम पहुंची और न ही स्वास्थ्य विभाग ही। संक्रमित अपने घरों में ही क्वारंटीन हैं।

सिसैया गांव में कोई भी निगरानी टीम सर्वे करने नहीं आई है और न ही पीएचसी में स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिल रहा है। बीमार होने पर निजी डॉक्टर से दवा लेनी पड़ रही है।
- शादाब अहमद, सिसैया कलां
गांव में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोई टीम जांच करने नहीं आई है। न ही घरों के बाहर सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई है।

- सद्दाम हुसैन, सिसैया कलां

निगरानी समिति गांव में जाकर सर्वे कर रही हैं, लेकिन सिसैया में कोई टीम सर्वे करने के लिए आज तक नहीं आई। बुखार खांसी होने पर गांव में ही निजी डॉक्टरों से दवाई ले रहे हैं
- अरुण शुक्ला, सिसैया कलां
गांव-गांव निगरानी समिति सर्वे कर रही हैं, जो सिसैया और धौरहरा में संक्रमित पाए गए हैं, उन तक रविवार होने की वजह से टीम नहीं पहुंची है। सोमवार को टीम घर घर जाकर जांच करेगी।
- डॉ. एस के चौधरी सीएचसी प्रभारी धौरहरा

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !