Lakhimpur Kheri : संक्रमण से मुक्त हैं दुधवा के वन्यजीव

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

दुधवा टाइगर रिजर्व व वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है।

लखीमपुर : दुधवा टाइगर रिजर्व व वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। दुधवा में अभी तक कोई भी वन्यजीव कोरोना से संक्रमित नहीं मिला है। वन्यजीवों की स्थिति देखने के लिए लगाए गए कैमरे में अभी तक जितने भी जीव कैद हुए हैं वे सभी स्वस्थ पाए गए हैं। इधर पार्क के अधिकारी जो कोरोना संक्रमित हो गए थे उनमें से भी अधिकांश ठीक होने के करीब पहुंच गए हैं। इटावा के लायन सफारी में एक शेर के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि के बाद दुधवा में सतर्कता बढ़ा दी गई थी। वन्यजीवों की हालत की जानकारी लेने के लिए पार्क में करीब 150 कैमरे लगाए गए थे जिसमें कुछ वीडियो मोड़ पर तो कुछ फोटोग्राफी मोड पर थे। पिछले करीब एक सप्ताह तक इन कैमरों में कैप्चर हुए वन्यजीवों के फोटो व वीडियो का अध्ययन किया गया तो किसी भी वन्यजीव में कोरोना का कोई लक्षण नहीं मिला है।  

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !