Lakhimpur Kheri :शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर छोड़ दिया

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

बहेड़ी इलाके की महिला ने की एसएसपी दफ्तर में शिकायत

बरेली। बहेड़ी क्षेत्र की एक महिला ने एसएसपी दफ्तर में शिकायत कर अपने प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। बताया है कि प्रेमी ने उसे शादी का झांसा देकर संबंध बनाए और लंबे समय तक शोषण के बाद शादी से इंकार कर दिया। इससे उसका भविष्य संकट में पड़ गया है।

बहेड़ी के कस्बा फरीदपुर निवासी महिला ने एसएसपी से शिकायत की है कि वह मजदूरी करके जीवनयापन करती है। कस्बे के ही रहने वाले एक व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए और साढे़ पांच लाख रुपये हड़प लिए। जब महिला ने व्यक्ति से शादी के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगा। महिला ने इसकी शिकायत कई अफसरों से की लेकिन कस्बे के कुछ लोगों ने आरोपी से रुपये लेकर फरीदपुर चौकी पर महिला की गैरमौजूदगी में फर्जी समझौता करा दिया। महिला जब मजदूरी कर घर लौटी तो उन लोगों ने कहा की समझौता हो चुका है। समझौता कराने वाले लोगों ने महिला के चरित्र पर ही सवाल खडे़ कर दिए। इससे पहले भी दो युवक महिला से रुपये ऐंठ चुके हैं। अब सभी लोग मिलकर महिला को धमका रहे हैं। महिला ने एसएसपी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !