Lakhimpur Kheri : एसडीएम ने सील किया निजी अपोलो अस्पताल

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
ऑक्सीजन के नाम पर वसूली का ऑडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई
गोला गोकर्णनाथ। एसडीएम अखिलेश यादव ने बुधवार को वसूली के आरोप में लखीमपुर रोड स्थित सीजीएन पीजी कॉलेज के सामने निजी अपोलो अस्पताल को सील कर दिया।
नगर में निजी अवैध अस्पतालों की भरमार है। जहां आए दिन मरीजों से इलाज के नाम पर वसूली के मामले सामने आते रहते हैं। लखीमपुर रोड स्थित सीजीएन पीजी कॉलेज के सामने स्थित एक निजी अपोलो अस्पताल से संबंधित किसी व्यक्ति का जरूरतमंद के साथ ऑक्सीजन गैस सिलेंडर के नाम पर रुपये वसूलने का ऑडियो वायरल होने पर, प्रशासन ने संज्ञान लिया।
एसडीएम अखिलेश यादव ने बुधवार की दोपहर बाद पीएचसी प्रभारी डॉ. गणेश कुमार के साथ अस्पताल पर छापा मारा। इस दौरान अस्पताल लावारिस स्थिति में मिला, वहां न तो डॉक्टर थे न संचालक और न ही कोई मरीज। मौके पर मिले एक व्यक्ति ने स्वयं को सफाई कर्मचारी बताया। एसडीएम ने अस्पताल को सील कर पीएचसी प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। मौके पर कोई भी डॉक्टर और कर्मचारी मौजूद नहीं मिला है। जानकारी मिली है कि अस्पताल का संचालन भुड़वारा निवासी किसी सलमान नामक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है। अस्पताल को सील कर पीएचसी प्रभारी  को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। - अखिलेश यादव, एसडीएम गोला
मौके पर मिले व्यक्ति ने स्वयं को सफाई कर्मचारी बताया है। यदि अस्पताल संचालक ने आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए तो मकान मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. गणेश कुमार, पीएचसी प्रभारी कुंभी गोला

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !