जियो ने फिर जीता यूजर्स का दिल, इस धांसू प्लान में पाएं 1000GB से भी ज्यादा डेटा और सालभर तक करें फ्री कॉलिंग

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

नई दिल्ली। रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने पिछले दिनों ही बिना डेली लिमिट (No Daily Limit) वाले कई प्लान लॉन्च किये हैं। ऐसे में आज हम जियो यूजर्स के लिए एक नया रिचार्ज प्लान लेकर आये हैं, जिसकी कीमत 3,500 रुपये से कम है। इस प्लान में कुल 1095GB डेटा ऑफर किया किया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं इस प्लान के बारे में विस्तार से।

Jio का 3,499 रुपये वाला प्लान

जियो के 3,499 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 365 दिन की है। यानी जियो यूजर्स इस प्लान का इस्तेमाल एक साल तक कर सकते हैं। इस रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को हर दिन 3 जीबी डेटा मिलता है। यानी ग्राहक कुल 1095 जीबी डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा इस प्लान में हर किसी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर दिन 100 फ्री SMS भी मिलते हैं। रोजाना मिलने वाले डेटा के खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। अगर अडिशनल बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें JioTV, JioCinema, JioNews, JioSecurity और JioCloud का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Jio का 2599 रुपये वाला प्लान

जियो का 2599 रुपये वाला प्लान 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को प्रतिदिन 2 GB डेटा दिया जा रहा है। हालांकि इस प्लान की खासियत ये है कि इसमें 10जीबी एक्स्ट्रा डेटा भी दिया जा रहा है। यानी इस प्लान के तहत ग्राहक कुल 740 GB डेटा का लाभ उठा सकते हैं। हर दिन मिलने वाले डेटा की लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। इसमें अनलिमिटेड फ्री कॉल के साथ हर दिन 100 SMS भी ग्राहकों को दिए जा रहे हैं। इस प्लान में डिज्नी+ हॉटस्टार VIP के साथ ही जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।


Tags

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !