Agra : हमारे प्रधान: गलियों से स्कूल तक जलभराव को कराएंगी खत्म, महिला प्रधान की ये हैं प्राथमिकताएं

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
विकास खंड एत्मादपुर मुख्यालय से नौ किमी दूर ग्राम पंचायत नगला गोल के लोगों ने इस बार 45 वर्षीय घरेलू महिला ऊषा देवी को अपना प्रधान चुना है। बताया कि प्रधान बनने वाली वह परिवार की पहली सदस्य हैं। इससे पहले घर का कोई भी व्यक्ति राजनीति में नहीं रहा है। उनका परिवार खेती-किसानी करता है। हालांकि पति वीरेंद्र सिंह खेती करने के अलावा होमगार्ड भी हैं। कहा कि गांव में जलभराव की समस्या गंभीर है। जरा सी बारिश होते ही गलियों के अलावा स्कूल परिसर तलैया बन जाता है। गांव के इसी जलभराव को वह सबसे पहले खत्म कराएंगीं।

गांव की ये हैं प्रमुख समस्याएं 

1- गांव के पानी निकासी का ढलान प्राथमिक और जूनियर स्कूल की तरफ होने से स्कूल परिसर में जलभराव की समस्या है।   
2-  परिक्रमा मार्ग की मरम्मत न होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है। 
3- गांव के ज्यादातर हैंडपंप और तीन में से दो टीटीएसपी खराब पड़ी है। इससे ग्रामीणों को पानी की भी समस्या झेलनी पड़ रही है। 

ये हैं विकास की प्राथमिकताएं

1- गांव की गलियों को पक्का कराने के साथ जलनिकासी का ढलान तालाब की ओर कराया जाएगा। 
- हैंडपंपों और टीटीएसपी की मरम्मत कराकर पानी की समस्या को दूर कराएंगी।
- ग्रामसभा के दोनों स्कूलों का उचित रखरखाव के साथ बच्चों को शिक्षित बनने के लिए प्रेरित करेंगीं। 

ग्राम पंचायत एक नजर में 

ग्राम पंचायत नगला गोल की कुल आबादी करीब 2500 है। जिसमें करीब 967 मतदाता हैं। ग्राम पंचायत में कोई मजरा नहीं है। यहां प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल स्थापित हैं। पर, इलाज की कोई सुविधा नजदीक नहीं है। लोगों को नौ किलोमीटर दूर  एत्मादपुर जाना पड़ता है। 

#sksinghagara
#agara
agara

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !