छह जुलाई से चलेंगी हरिहर एक्सप्रेस समेत बीस ट्रेनें

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

10 जुलाई से चलेगी लोकमान्य टर्मिनल दादर एक्सप्रेस

बरेली। रेलवे बोर्ड ने कोरोना काल में बंद हुई ट्रेनों को फिर से चलाने का आदेश दिया है। यह सभी ट्रेनें छह जुलाई से चलनी शुरू होंगी, जबकि बरेली-दादर लोकमान्य टर्मिनल एक्सप्रेस 10 जुलाई से चलेगी। इन ट्रेनों में रिजर्वेशन एक जुलाई से शुरू होंगे।

मुरादाबाद डिवीजन के मुताबिक, वाराणसी-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस सात जुलाई, अंबाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस छह जुलाई, बरेली-दादर लोकमान्य टर्मिनस एक्सप्रेस 10 जुलाई, लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस 10 जुलाई, जम्मूतवी-बरौनी मोरध्वज एक्सप्रेस नौ जुलाई, जम्मूतवी-काठगोदाम एक्सप्रेस 11 जुलाई, कानपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस छह जुलाई, अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस सात जुलाई, आनंद विहार-मुज्जफरपुर गरीबरथ एक्सप्रेस सात जुलाई और श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस 15 जुलाई से चलेगी। रेलवे बोर्ड ने सभी ट्रेनों को स्पेशल बनाकर संचालित करने का निर्णय लिया है। मुरादाबाद डिवीजन की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि मेरठ सिटी-लखनऊ राज्यरानी एक्सप्रेस के भी संचालन की जल्द घोषणा की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !