गौरीफंटा कोतवाल सियाराम वर्मा ने बताया कि एक अप्रैल 2021 को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने जल निगम में तैनात जेई रामप्रवेश पर मुकदमा दर्ज कराया था। तब से पुलिस रामप्रवेश की तलाश कर रही थी। वह महोबा में वाटर एंड रिसोर्स विभाग में जेई के पद पर तैनात था। काफी तलाश के बाद शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी सेड़ा-बेड़ा निवासी रामप्रवेश पुत्र फरजिंदा को सूंड़ा मंडी के तिराहे से गिरफ्तार किया है।
यौन शोषण का आरोपी जेई गिरफ्तार
June 27, 2021
पलियाकलां। गौरीफंटा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के यौन शोषण के आरोपी जल निगम के जेई को गिरफ्तार किया है।