यूपी: संजय निषाद की बड़ी मांग, यूपी चुनाव में मुझे उप मुख्यमंत्री का चेहरा बनाए भाजपा

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

उत्तर प्रदेश में भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने आगामी चुनाव को देखते हुए भाजपा से बड़ी मांग की है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमें एक कैबिनेट पोस्ट और एक राज्यसभा सीट देने का वादा किया था। हमारी मांग है कि आगामी चुनाव में भाजपा की तरफ से मुझे उप मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया जाए। अगर भाजपा ऐसा करती है इससे चुनाव में फायदा मिलेगा और हमारी सरकार बनेगी।
संजय निषाद ने दावा किया कि यूपी की 160 सीटों पर निषाद समुदाय का प्रभाव है। राज्य में निषाद समुदाय के 18 फीसदी वोट हैं।

इसके पहले संजय निषाद ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी और अपनी मांगे रखी थी। संजय निषाद ने कहा कि अगर वो हमें खुश नहीं रखेंगे तो वो भी खुश नहीं रह पाएंगे। हम अपने आरक्षण के लिए भी लड़ रहे हैं।



#aditytiwari

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !