यूपी: मायावती ने जम्मू कश्मीर के नेताओं से मोदी की मुलाकात का किया स्वागत, कहा- उम्मीद है पूर्ण राज्य का दर्जा मिलेगा

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
बसपा सुप्रीमो मायावती ने जम्मू कश्मीर के नेताओं के साथ पीएम मोदी की मुलाकात का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह एक अच्छी पहल है।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जम्मू कश्मीर के नेताओं की होने वाली बैठक का स्वागत किया और कहा कि उम्मीद है कि इस बैठक में जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने को लेकर कुछ ठोस पहल की जाएगी।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सीधे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्तर पर जम्मू-कश्मीर के संबंध में वहां के 14 लीडरों की कल 24 जून की बैठक उचित पहल है। करीब दो वर्ष के अंतराल के बाद की यह बैठक कुछ ठोस फैसलों के साथ सार्थक सिद्ध होगी व जम्मू-कश्मीर राज्य की पुनः बहाली के लिए भी मददगार साबित होगी, ऐसी आशा है।
उन्होंने आगे लिखा कि जम्मू-कश्मीर की विधानसभा सीटों के लिए जारी नए परिसीमन के काम की यथाशीघ्र समाप्ति व वहां आमचुनाव जैसे मुद्दे हैं जिनपर देश की निगाहें लगी हुई हैं। केन्द्र को अपने वादे व दावे के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में स्थिति को जल्द बहाल करने का प्रयास तेज करना चाहिए, यह बसपा की सलाह है।
बता दें कि कल जम्मू कश्मीर के नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक होने वाली है जिसमें राज्य के 14 प्रमुख नेता भाग लेंगे।



#Adityatiwari

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !