बौआ में दीवार बनाने को लेकर चले ईंट-पत्थर, चार लोग जख्मी

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बौआ में दीवार बनाने को लेकर दो पक्षों में जमकर ईंट पत्थर चले, जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है।
क्षेत्र के गांव बौआ निवासी ममता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार दोपहर उसके घर के सामने हरेंद्र पाल, अशोक, अजय दीवार उठा रहे थे। मना करने पर उसके घर पर ईंट पत्थर चलाए और घर में घुस कर उसके पति राजेश, पुत्री सुलोचना व अर्चना और उसके लड़के को भी लाठी-डंडों से बुरी तरह मारा-पीटा। आरोप है कि घर की कुंडी बंद करके घर के अंदर पड़े छप्पर में आग लगा दी गई। चीख-पुकार सुनकर गांव वालों ने पीड़ित को बचाया और मामले में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है।

उधर, दूसरे पक्ष के अशोक की पत्नी बेलवती को भी चोट लगी है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आग लगाने की घटना फर्जी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !