आगरा : एत्मादपुर टोल प्लाजा पर दर्दनाक सड़क हादसा, चार की मौत, दो घायल

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
इनर रिंग रोड टोल प्लाजा के पास रहनकला यमुना के पुल के ऊपर देर रात को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई जिसमें चार युवकों की मोके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे 

ताजगंज और सदर थाना क्षेत्र के रहने वाले छह युवक मंगलवार की देर रात जन्मदिन की पार्टी मनाकर वापस आगरा आ रहे थे। इस दौरान अचानक इनररिंग रोड टोल प्लाजा के पास रहनकला यमुना पुल पर उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी (RJ 38 UA 0530) का टायर फट गया। जिसके बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे के बाद सभी युवक काफी देर तक कार में ही फंसे रह गए। सूचना पर थाना एत्मादपुर पुलिस और एक्सप्रेस-वे पर तैनात पीआरवी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला। लेकिन चार युवकों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। दो गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस के मुताबिक घायलों का इलाज के लिए सर्वोदय अस्पताल वॉटर वर्क्स में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत पर चिकित्सक लगातार नजर रखे हुए हैं। चार युवकों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पोस्टमार्टम गृह पर चारों मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवारीजनों को सांत्वना देने वालों की आंखें नम हैं। परिवार बार-बार अपने बेटों को याद कर रहा है। 

मृतकों के नाम 


1- आशीष पुत्र बादशाह सिंह तोमर, निवासी बादवा नगर, ताजगंज, आगरा  
2- कृष्णा सिंह पुत्र राज कुमार सिंह, निवासी बादवा नगर, ताजगंज, आगरा
3- अरसद पुत्र असलम खां निवासी शेरखान बिल्डिंग, थाना सदर, आगरा 
4- मृतक निखिल पुत्र गयाप्रसाद निवासी राजश्री अपार्टमेंट ताजगंज, आगरा  

घायलों के नाम 

1- कानिक पुत्र रहमान खान निवासी नेहरू एंक्लेव, साईं आसियाना अपार्टमेंट, ताजगंज 
2- कबीर पुत्र कमलेश 

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !