आम के बाग की रखवाली कर रही बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

दामाद पर हत्या करने का शक, एक माह पहले हुआ था विवाद

No Image - lmpnews
फरधान के गांव बैदनपुरवा में हुई वारदात, दामाद फरार
फरधान। थाना क्षेत्र के गांव बैदनपुरवा में मंगलवार को आम के बाग की रखवाली कर रही 70 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शाम करीब सात बजे ग्रामीणों ने बाग में रक्तरंजित शव पड़ा देखा, जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस ने मौका मुआयना कर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्या करने का शक मृतका के दामाद पर जताया जा रहा है, जो मंगलवार को दोपहर में गांव में देखा गया था। 

बैदनपुरवा निवासी 70 वर्षीय कलावती पत्नी स्वर्गीय रामऔतार की एक बेटी राजेश्वरी देवी है, जिसकी शादी गोला क्षेत्र के गांव किशनुआपुर निवासी मुनीश कुमार के साथ की थी। कोई बेटा न होने के कारण कलावती ने पुत्री और दामाद को अपने साथ रखा था। कलावती के नाम करीब 20 बीघा जमीन है, जिसकी देखरेख दामाद करता था। बताते हैं कि करीब एक माह पहले दामाद मुनीश ने करीब 12 बीघा जमीन ठेके पर दे दी थी। शेष जमीन को भी ठेके पर देना चाहता था, लेकिन कलावती ने विरोध किया था। इससे दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद से मुनीश कुमार अपने गांव किशनुआपुर चला गया था।

मंगलवार को मुनीश कुमार गांव बैदनपुरवा आया था और नशे में धुत होने के साथ ही अपनी सास को मारने की धमकी भी ग्रामीणों के सामने दी थी। लोगों ने नशे में होने के कारण अनदेखा कर दिया। इसके बाद शाम करीब सात बजे कलावती का शव आम के बाग में पड़ा मिला। लोगों ने मुनीश कुमार को खोजा, लेकिन वह गांव से फरार हो चुका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने मृतका के दामाद पर हत्या करने का शक जताया है, जो घटना से पहले गांव में देखा गया था। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा। - विमल गौतम, प्रभारी निरीक्षक

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !