मुकदमे की रंजिश में अधिवक्ता पर फायरिंग, बस में घुसकर बचाई जान

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
15 मिनट की बरसात में ही तालाब बन जाती हैं सड़कें
गोला गोकर्णनाथ। नगर के मध्य सतौती तालाब पटने से नगर में जलभराव की समस्या बढ़ गई है। तालाब के पटने से अधिकतर नाले खत्म हो गए हैं। पानी का बहाव एवं निकास अवरुद्ध होने के कारण 15 मिनट की बरसात भी भारी पड़ जाती है।
नगर की मिल डायवर्जन रोड, कुमारन टोला, हमीद मार्केट, मेला मैदान आदि स्थान तालाब बन जाते हैं। आलम यह है कि शिव मंदिर को जाने वाले प्रमुख मार्ग पर जलभराव होकर बरसाती पानी तीर्थ में बहने लगता है।

पहले भी मिल डायवर्जन रोड पर बरसात में पानी भर जाता था, जो एक आधे घंटे में निकल जाता था, लेकिन सतौती तालाब पट जाने से जलभराव की समस्या बढ़ गई है। यदि नगरपालिका ने शीघ्र व्यवस्था ना की तो शहर में जलभराव की समस्या विकराल रूप ले लेगी।
- परवेज सिद्दीकी, मिल डायवर्जन रोड
मिल डायवर्जन रोड पर जलभराव की समस्या बरसों से बनी है। साथ ही काफी समय से रोड के किनारे और मेला मैदान के नाले की तली झाड़ सफाई न होने से नाले और पुलिया चोक हो गई हैं।
- वाजिद अली, दुकानदार मिल डायवर्जन रोड
बरसात में जल भराव की समस्या से मिल डायवर्जन रोड, मेला मैदान, तीर्थ बाजार के दुकानदार काफी परेशान हैं। आलम यह है कि अब तो हल्की सी बरसात में ही सड़कें तालाब बन जाती हैं।
- नरेश चौरसिया, दुकानदार तीर्थ बाजार
जल भराव की समस्या दिन प्रतिदिन विकराल होती जा रही है। अब तो हल्की सी बारिश में ही शिव मंदिर के प्रमुख मार्ग पर कई-कई फुट तक पानी भर जाता है।
- संदीप गुप्ता, पूजन सामग्री विक्रेता गोकर्ण तीर्थ
नगर में पानी निकास न होने से जलभराव बड़ी समस्या है। जेई और सफाई निरीक्षक से सर्वे कराया गया है। नाले नालियों को शीघ्र इंटरकनेक्ट करने की नगर पालिका की योजना है, जिससे नगर को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।
- प्रदीप नारायण दीक्षित, ईओ नगर पालिका गोला

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !