Lakhimpur Kheri : 11 नए कोरोना संक्रमित मिले
June 18, 2021
लखीमपुर खीरी। शुक्रवार को जनपद में 11 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। डीएम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि लैब से कुल 577 रिपोर्ट प्राप्त हुईं, जिसमें सात पॉजिटिव व 570 निगेटिव हैं। वहीं अन्य लैब व एंटीजन से चार पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। ब्लॉक लखीमपुर में छह, पलिया में तीन, नकहा में एक, निघासन में एक संक्रमित मिला है। संवाद